हरदोई, अप्रैल 19 -- हरदोई। कछौना कोतवाली क्षेत्र के बबरावल निवासी 25 वर्षीय सचिन की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह पेशे से मजदूर था और परिवार में पत्नी मंजू व दो बेटे हैं। परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह सचिन काम के लिए संडीला गया था। दिनभर मजदूरी करने के बाद वह रात में बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान लखनऊ-पालीया हाईवे पर गोल्डन ढाबे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सीएचसी कछौना ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...