बहराइच, मार्च 18 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच-रूपईडीहा हाईवे पर मटेरा चौराहे के पास बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रही बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार दंपती और उनका दो वर्षीय मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल रिसिया सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मां और बेटे को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हरदी थाना क्षेत्र के महसी निवासी सोनू निषाद (25), पुत्र रामकुमार निषाद, अपनी पत्नी मंगला (23) और दो वर्षीय बेटे शिवा के साथ बुधवार दोपहर मटेरा से बहराइच की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मटेरा चौराहे के पास नानपारा से बहराइच की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे तीनों बाइक सहित सड़क पर ...