चंदौली, अगस्त 21 -- चंदौली। सदर कोतवाली के नगर स्थित चंदौली मझवार स्टेशन के समीप शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने छह वर्षीय बालिका को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक चालक मय वाहन भाग निकला। घटना के बाद आसपास के जुटे लोगों की सहायता से घायल बालिका को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। साथ ही ट्रक और चालक की तलाश में जुट गई। शहाबगंज निवासी मंसूर अली अपनी छह वर्षीय बेटी शमा के साथ बिहार में उसके नानी के घर से लौट रहे थे। वह अपनी बेटी के साथ चंदौली-मझवार स्टेशन के समीप ऑटो पकड़ने के लिए नेशनल हाईवे पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बालिका को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बालिका गंभीर रूप से घायल हो...