उरई, मार्च 8 -- कोंच। कोंच कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक का पैर टूट गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एट निवासी मनीष अवस्थी अपनी मोटरसाइकिल से रावतपुरा से अपने घर एट की ओर जा रहे थे। जब वह अंडा गांव के पास स्थित धन सिंह रिसालदार महाविद्यालय के नजदीक पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मनीष अवस्थी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए घायल युवक को उठाकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...