कौशाम्बी, अप्रैल 27 -- सैनी कोतवाली क्षेत्र के अटसरॉय निवासी अनिल कुमार मोदनवाल अपने साथी शुभम मोदनवाल के साथ रविवार की रात बाइक से खागा निमंत्रण में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बाइक सवार जैसे ही छीमी पुरइन गांव के नजदीक पहुंचे तभी प्रयागराज की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक चालक ने पीछे से बाइक में टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को एनएचएआई के एंबुलेंस से सैनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...