छपरा, मार्च 10 -- एकमा। एकमा-मांझी मुख्य मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। बताया जाता है कि तीनों युवक शादी समारोह से लौटकर अपने गांव जा रहे थे, तभी एकमा थाना क्षेत्र के गंजपर गांव के समीप सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायलों की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के कबीरपार निवासी रोहित भारती (22), सन्नी भारती (21) और मोनू कुमार यादव (25) के रूप में हुई है। डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। वहीं पुलिस अज्ञात ट्रक व चालक की पहचान के लिए जांच-पड़ताल में जुट गई है। - मंत्रोच्चार के बीच हुई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 10 गड़खा ब्रह्म बाबा परिसर स्थित पं...