तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दूध वाहन पलटा, मॉर्निंग वॉक पर निकली ब्यूटीशियन की मौत
देवरिया, जुलाई 6 -- सलेमपुर(देवरिया), वाचस्पति मिश्र। सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दूध वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दूध वाहन पलट गया और उसकी चपेट में आने से मॉर्निंग वॉक पर निकली एक ब्यूटीशियन की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सुबह देवरिया की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक कोतवाली सलेमपुर से करीब सौ मीटर आगे स्टेट बैंक के समीप पहुंचा। उसी दौरान उसने सड़क किनारे खड़े पारस कंपनी के दूध वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से दूध वाहन सड़क किनारे टहल रही कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली लाला गांव निवासी बबिता देवी (35) पत्नी विपिन बिहारी भारती के ऊपर पलट गया। यह देख साथ में टहल रही अन्य महिलाओं ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इस हादसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.