चंदौली, जून 7 -- चंदौली। सदर कोतवाली के मझवार रेलवे स्टेशन के समीप हाइवे पर रविवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। आसपास के जुटे लोगों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के फुटिया गांव निवासी 65 वर्षीय लालचंद मझवार स्टेशन के समीप नेशनल हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इससे मौके पर ही मौत उनकी हो गई। घटना के दौरान कई अन्य वाहन ऊपर से गुजर गए। जिससे शव क्षत विक्षत हो गया। मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन और चालक ...