मऊ, मार्च 7 -- मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बलिया मोड़ के पास शनिवार की शाम को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक ने बुजुर्ग को करीब 10 मीटर तक घसीटा, जिससे उनके दोनों पैर कुचल गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के नादौली पकवान निवासी 66 वर्षीय प्रभुनाथ राजभर शनिवार की शाम को शहर कोतवाली के बलिया मोड़ के पास सड़क क्रास कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक कोपागंज की तरफ से बलिया की ओर मुड़ रहा था, तभी बुजुर्ग उसके पहिए के नीचे आ गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...