छपरा, मई 4 -- एकमा। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग (एनएच-531) पर रविवार की देर शाम माने ढाला के समीप एक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत एकमा बाजार के भुईली गांव निवासी अनिल कुमार सिंह अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.