तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान मौत
धनबाद, अप्रैल 12 -- थाना क्षेत्र के कामता गैरेज के पास हुए सड़क हादसे में घायल बाघमारा के मधुबन गांव निवासी करण कुमार की मौत रविवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में इलाज के दौरान हो गई। घटना शनिवार की शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, करण कुमार अपने एक मित्र के साथ बाइक से निमियाघाट की ओर से लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे करण गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर सवार उनके मित्र को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों व पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल धनबाद भेजा गया। वहां से परिजन करण को बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर, दुर्घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाना ले आई है और आगे की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.