औरंगाबाद, जनवरी 30 -- दाउदनगर थाना क्षेत्र के बीआरसी मोड के पास शुक्रवार के गयाजी रोड की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार टोटो के पलट जाने से उस पर सवार शेखर कुमार तरार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टोटो अचानक असंतुलित होकर सड़क के दाहिने किनारे पलट गया। बताया जा रहा है कि बी आर सी मोड के दक्षिण तरफ से एका -एक वाहन आने के कारण चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना में टोटो पर बैठे शेखर कुमार तरार को गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को टोटो से बाहर निकाला। इस दौरान अमित कुमार यादव सरपंच , शंतन कुमार मुखिया एवं बबल्लू कुमार के सहयोग से घायल को वाहन द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दुर्घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.