मुंगेर, जून 18 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।गुरुवार को हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग स्थित प्रसंडो चौक के समीप बरियारपुर से हवेली खड़गपुर की तरफ आ रहे टोटो की दूसरे टोटो ने पीछे से ओवरटेक करते हुए जोरदार टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में टोटो पर सवार एक सवारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं परिजनों ने स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार धपरी गांव निवासी राजेश सिंह का पुत्र प्रिंस कुमार सिंह टोटो पर सवार होकर हवेली खड़गपुर की तरफ आ रहा था। अचानक हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग के प्रसंडो चौक के समीप पीछे से तेज रफ्तार से आ रहा दूसरे टोटो ने ओवरटेक करते हुए उसमें जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार टोटो ने दूसरे टोटो में मारी टक्...