तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से शिक्षक की मौत, मचा कोहराम
एटा, जुलाई 14 -- विद्यालय से बाइक से घर लौट रहे शिक्षक को टैंकर ने रौंद दिया। टक्कर लगने से शिक्षक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। कानपुर देहात थाना बरोर के गांव बमनौती निवासी शिक्षक अंकम सिंह (35) पुत्र यशवंत जिला हाथरस के गांव कमसारा स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे और वर्तमान में जलेसर के मोहल्ला गोलनगर में रहते थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर को विद्यालय की छुट्टी होने के बाद वह बाइक से जलेसर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान जलेसर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला गोदी के पास पहुंचे। वही पर टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षक की मौत हो गई। हादसे की सू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.