कानपुर, अप्रैल 22 -- कानपुर देहातं, संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में लश्करी बाबा की मजार के पास बुधवार सुबह झांसी कानपुर हाईवे पार करते समय दस साल की एक बच्ची तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको गंभीर हालत में सीएचसी पुखरायां ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू की है।श्रीरामपुर गांव के रहने वाले धर्मेंद्र की दस साल की पुत्री आरुषि उर्फ मनू पुखरायां के एक स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ती थी। जबकि उसी स्कूल में उसकी छोटी बहन रिषिका यूकेजी में पढ़ रही है। बुधवार को दोनों बहपें अपने बाबा सेवानिवृत्त अमीन अशोक कुमार के साथ स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं। इस समय हाईवे में मरम्मत का काम चलने के कारण गांव के सामने व...