जौनपुर, अप्रैल 3 -- डोभी/चंदवक (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के वाराणसी आजमगढ़ मार्ग पर मूर्खा गांव के पास शुक्रवार को सुबह ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेलर आजमगढ़ की तरफ जा रहा था। बाइक सवार आजमगढ़ से वाराणसी की तरफ जा रहा था। बजरंग नगर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रेलर को कनौरा गांव के पास पकड़ कर कब्जे में ले लिया। चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के खरपच्चे उड़ गए और बाइक टूट कर दो भागों में हो गई। मृतक 30 वर्षीय कलीम उर्फ शिब्बू पुत्र वजीर अहमद निवासी दालमंडी वाराणसी बताया गया है। वह अपनी रिश्तेदारी से वापस वाराणसी स्थित घर जा रहा था।ट्रेलर और बाइक की टक्कर से पूर्व चंदवक निवासी 49 वर्षीय संजय शर्मा तीव्र गति से जा रहे उक्त ट्रेलर के झोंके से गिर गए थे। हाला...