सहरसा, फरवरी 28 -- सत्तर कटैया। सहरसा-सुपौल मुख्य पथ स्थित आजाद चौक पंचगछिया के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक जख्मी हो गया। सहरसा से सुपौल की ओर तेज गति से जा रही सीएनजी टेम्पो ने उसे ठोकर मार दी। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। चालक टेम्पो समेत फरार हो गया। बिहरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...