शाहजहांपुर, सितम्बर 3 -- ददरौल। सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में नवनिर्मित ओवरब्रिज के पास मिर्गापुर गांव के सामने तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार जितेंद्र पुत्र श्यामलाल निवासी मोहल्ला रठान, थाना खुदागंज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर सेहरामऊ दक्षिणी ने बताया कि घायल की उपचार के दौरान मौत हुई है। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...