तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से सौदागर की मौत, मुकदमा दर्ज
औरैया, मई 1 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से एक बकरी सौदागर की मौत हो गई। मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम उम्मरपुर भीखेपुर निवासी मिथलेश पत्नी स्व. सत्येन्द्र सिंह उर्फ सुरेन्द्र कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 18 अप्रैल 2026 को उनके पति बकरी खरीद-फरोख्त के सिलसिले में बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे लक्ष्मणपुर की मड़ैया के सामने भीखेपुर के पास पीछे से आ रहे टैम्पो संख्या यूपी 79 एटी 8337 के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बिना हॉर्न दिए उन्हें टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बाइक ने मजदूर को मारी टक्कर, मौत हादसे में गंभीर रूप से घायल सत्येन्द्र सिंह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.