बागपत, मई 4 -- बागपत। बागपत के रिवर पार्क पर तेज रफ्तार सूमो ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। भयानक टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया कि सरूरपुर निवासी कृष्ण व बबलू सोमवार दोपहर बाइक से घर से निकले थे। जैसे ही वे बागपत के रिवर पार्क के पास पहुंचे, तेज रफ्तार टाटा सुमो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों की सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को नजदीकी सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- दुर्घटना मेंं बाइक सवार दो लोग घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.