रामपुर, अप्रैल 2 -- थाना क्षेत्र के शाहबाद-बिलारी मार्ग पर बड़ागांव के पास गुरुवार तड़के करीब 4:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया गया कि दिल्ली-सिरौली मार्ग पर चलने वाली निजी बस से सामान उतार रहे हेल्पर और सवारियों को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। हादसे में बस हेल्पर रिजवान (32) निवासी मोहल्ला कानूनगोयान, शाहबाद और यात्री अरशद (28) की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि बस, बड़ागांव चौराहे पर रुकी थी जहां हेल्पर रिजवान, मित्रपुर निवासी विशाल का सामान उतार रहा था। इसी दौरान विशाल, खरसोल निवासी कासिम और अरशद भी बस से नीचे उतर आए। तभी बिलारी की ओर से आ रहे टाटा मैजिक चालक वसीम निवासी असमोली (संभल) का वाहन अनियंत्रित हो गया और टक्कर मार दी। हादसे में टाटा मैजिक चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुल...