कोडरमा, अप्रैल 29 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच प्रखंड के नवलशाही थाना के पहाड़पुर चौक पर बुधवार को एक तेज रफ्तार जेसीबी वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान जगदीशपुर खेरडा निवासी सचिन कुमार गोस्वामी के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सचिन कुमार डोमचांच से गिरिडीह की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पहाड़पुर चौक के समीप तेज रफ्तार जेसीबी ने उनकी मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक का पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद जेसीबी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...