हरदोई, नवम्बर 26 -- शाहाबाद। अल्हापुर तिराहा के पास बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से बच गया। करीब 10 बजे शाहजहांपुर की ओर से आ रहा गन्ने से भरा तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़कर फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक अचानक लड़खड़ा गया और सीधे डिवाइडर की ओर मुड़ गया। उस समय वहां कोई राहगीर या वाहन नहीं था, अन्यथा गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। ट्रक के डिवाइडर पर चढ़ते ही गन्ने का कुछ हिस्सा सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ। सूचना पाकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन बड़ी संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.