कन्नौज, अगस्त 14 -- तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार क्रेटा कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर, उनकी पत्नी और चालक घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद की स्थिति सूचना पर पहुंची यूपीडा की सुरक्षा टीम ने तीनों घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस से तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बाबल थाना क्षेत्र के संजेरपुर गांव निवासी गुलशन कुमार पुत्र किशन कुमार शुक्रवार तड़के क्रेटा कार से आगरा से लखनऊ जा रहे थे। कार में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के अतरदात गांव निवासी भारतीय स्टेट बै...