बिजनौर, अप्रैल 12 -- नगीना। रविवार सुबह धामपुर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में सात वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक व मासूम की मां गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सीओ राजेश कुमार व कोतवाल अवनीत मान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मासूम के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शेरकोट के मोहल्ला कुल्हाड़ा निवासी नसीम की पत्नी हुमा अपने सात वर्षीय बेटे हम्माद और परिवार के 21 वर्षीय युवक अनस पुत्र गोलू निवासी मोहल्ला कुम्हड़ा के साथ रविवार सुबह करीब सवा दस बजे बाइक से नगीना के मोहल्ला कलालांन में मायके आ रही थी। हाईवे पर नगीना धामपुर रोड पर रामलीला बाग के सामने उनकी बाइक धामपुर की दिशा में जा रहे कैंटर की चपेट में आ गई, जिससे बाइक पर अपनी मां के साथ बैठा सात वर्षीय हम्माद का सिर तेज रफ्तार स...