संभल, जून 1 -- जुनावई थाना क्षेत्र के गांव पतरिया जुनावई लिंक मार्ग पर रविवार को नंदपुर गांव के निकट तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। धनारी थाना क्षेत्र के गांव दिनौरा निवासी मुनाजिर (32वर्ष) पुत्र मासूक अली और आलमशेर पुत्र गुलशेर रविवार को किसी काम से बाइक पर सवार होकर जुनावई आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक जुनावई थाना क्षेत्र के गांव नंदपुर के समीप पहुंची। यह भी पढ़ें- स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक चालक की मौत तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर चालक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर...