बदायूं, मई 16 -- कछला-शाहबाद हाईवे पर अंबियापुर गांव के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार कैंटर ने बारात चढ़ाकर लौट रही घोड़ा बग्गी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बग्गी सवार तीन लोग घायल हो गए, जबकि घोड़ा भी गंभीर रूप से चोटिल हो गया। हादसा में बग्गी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाकर जांच शुरू कर दी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच निवासी प्रवेश कुमार ने बताया कि वह अपनी घोड़ा बग्गी से क्षेत्र के गांव जरसैनी में बारात चढ़ाने गए थे। देर रात वह बग्गी लेकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कछला-शाहबाद हाईवे पर अंबियापुर गांव के पास पहुंचे, तभी बिसौली की ओर से तेज गति से आ रहे कैंटर ने उनकी बग्गी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बग्गी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग सड...