तेज रफ्तार के चक्कर में ई-रिक्शा तालाब में गिरा, मासूम को आईं चोटें
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 27 -- फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र के अलीगढ़ नासा पुल के पास शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार में ओवरटेक करने के प्रयास में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे तालाब में जा गिरा। हादसे में ई-रिक्शा में सवार चार वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि चालक और अन्य सवारियां बाल-बाल बच गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा लोडर से टकराया,नौ घायल घटना का विवरण भुडिया भेड़ा गांव से आधा दर्जन लोग ई-रिक्शा में सवार होकर राजेपुर बाजार जा रहे थे। अलीगढ़ नासा पुल के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन को बचाने और ओवरटेक करने के प्रयास में चालक ई-रिक्शे से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते ई-रिक्शा पुलिया से नीचे तालाब में जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.