लखनऊ, मार्च 15 -- लखनऊ,संवाददाता। गोमती नगर विस्तार इलाके में रविवार सुबह तेज रफ्तार बाइक स्कूटी से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई जिससे इंटर के छात्र की मौत हो गई। तेज गति से जा रही बुलेट बाइक पहले आगे चल रही स्कूटी से टकराई, जिसके बाद चालक बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से जा टकराया। जानकारी के अनुसार, विशेष खंड गोमती नगर विस्तार निवासी नैतिक कुमार (17) पुत्र राम इकबाल इंटर का छात्र था। उसके पिता बिजली विभाग में इंजीनियर हैं। परिजनों ने बताया कि नैतिक रविवार सुबह बुलेट बाइक से जनेश्वर मिश्र पार्क की ओर घूमने के लिए निकला था। जब वह पार्क के गेट नंबर-5 के पास पहुंचा, तभी उसकी तेज रफ्तार बाइक आगे चल रही स्कूटी से टकरा गई।टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और एक अन्य वाहन से टकराते हुए डिवाइडर के पास गिर गई। गिरने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.