बिजनौर, फरवरी 3 -- क्षेत्र में मंगलवार की रात तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। मिल कैंटीन के आगे सड़क पर स्विफ्ट डिज़ायर कार ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक कार के नीचे फंस गई और कार उसे घसीटते हुए काफी दूरी तक ले गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी अचानक और तेज थी कि सड़क पर मौजूद लोग कुछ पल के लिए सहम गए। टक्कर के बाद बाइक के कई हिस्से टूटकर सड़क पर बिखर गए और तीनों युवक अलग-अलग स्थानों पर जा गिरे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर तक चीख-पुकार का माहौल रहा। लोगों ने तत्काल पहल करते हुए घायलों को निजी वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा पहुंचाया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को ...