तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर, चालक फरार
औरैया, अप्रैल 25 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में जनता महाविद्यालय के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, बाबरपुर के लक्ष्मी नगर निवासी 28 वर्षीय संदीप सोनी किसी काम से अजीतमल जा रहे थे। जैसे ही वह जनता महाविद्यालय के सामने पहुंचे, पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.