गाज़ियाबाद, अप्रैल 4 -- मुरादनगर,संवाददाता। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गांव व्हिंग के पास शनिवार तड़के तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।नोएडा सेक्टर- 26 निवासी विपिन भाटी, डॉ. अभिलाषा और प्रत्यक्ष राज शर्मा कार से शिमला घूमने के लिए गए थे। शनिवार तड़के करीब दो बजे वे वापस नोएडा आ रहे थे। जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गांव व्हिंग के पास पहुंचे तो अचानक चालक को झपकी लग गई। इससे कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार डिवाइडर से टकराकर हिंडन पुल से नीचे गिर गई। गनीमत रही कि कार नदी किनारे गिरी। यदि कार नदी में गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। राहगीर ने कार पुल से नीचे गिरने की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से किसी तरह तीनों क...