औरैया, मार्च 11 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेला-बिधूना मार्ग पर मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क पर घिसटते हुए खड्ड में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 10 बजे बिधूना से बेला की ओर जा रही कार गांव छैरी स्थित पुलिया के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज गति के कारण कार पलटने के बाद कुछ दूरी तक सड़क पर घिसटती हुई खड्ड में पहुंच गई। हादसा देख आसपास मौजूद लोगों के होश उड़ गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को दी और घायलों को कार से बाहर निकालकर निजी वाहन से बेला के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने दो युवकों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद चारों घायलों को जनपद कन्नौज स्थित डॉ. रामजी अंबेडकर मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती...