तेज रफ्तार कार से बाइक की भिड़ंत में युवक व महिला गंभीर घायल
उरई, मई 13 -- माधोगढ़, संवाददाता। रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर कस्बे जगम्मनपुर-रामपुरा रोड पर स्थित सोनी मैरिज गार्डन के सामने कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक व महिला रिश्तेदार घायल हो गई। जबकि एक चार वर्षीय बच्ची को भी चोटें आई हैं।नगला गौड़ थाना बढ़पुरा जनपद इटावा निवासी रज्जन खां 36 पुत्र बाबू खां अपनी रिश्तेदार अमीना पत्नी सलीम खां 35 तथा चार वर्षीय जूली के साथ पैशन प्रो बाइक से माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिहारी जा रहे थे। सुबह जैसे ही वे जगम्मनपुर-रामपुरा रोड पर सोनी मैरिज गार्डन के पास पहुंचे, तभी सड़क किनारे झाड़ियों के बीच से अचानक कार सड़क पर आ गई। अचानक सामने आई कार से बाइक टकरा गई और बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में रज्जन खां के पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.