शामली, मार्च 28 -- कैराना। क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें चार को रेफर किया गया है, दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। नगर के मोहल्ला रेतावाला निवासी सादिक, अरबाज, रिहान, अरमान व नईम शुक्रवार रात करीब दस बजे स्विफ्ट डिजायर कार से पानीपत की ओर जा रहे थे। सभी की उम्र करीब 17 से 18 वर्ष बताई गई है। जैसे ही उनकी कार पंजीठ बिजलीघर के पास पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.