फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 29 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। स्टेट बैंक के पास बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते होते टल गया। तेज रफ्तार कार में एक बाइक जा घुसी इससे हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी घटना नहीं हुई। झंडी की मड़ैया के अंकित बहन की शादी के समारोह के लिए बाइक से बर्फ लेकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार उनकी बाइक से टकरा गयी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक का अगला पहिया कार में फंस गया । प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक हादसे के बाद कार चालक ने वाहन को सड़क किनारे लगा दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़कर बाइक को कार से बाहर निकाला। कार नवाबगंज क्षेत्र के एक व्यक्ति की बतायी जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...