चतरा, मई 4 -- गिद्धौर प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के समीप सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया,जब एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराई। इस दुर्घटना में कार सवार लोग बाल-बाल बच गए, जबकि वाहन और आसपास की संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा। घटना झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के समीप की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार कार हजारीबाग की ओर से चतरा की दिशा में जा रही थी। इसी दौरान चालक को अचानक नींद आ गई, जिससे वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और कार सीधे बिजली के पोल से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विद्युत पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पास स्थित नयन दीप जनरल स्टोर को भी नुकसान पहुंचा,जहां रखी थम्सअप की बोतल सहित अन्य सामान टूटकर बिखर गया। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.