फरीदाबाद, अगस्त 11 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। तिगांव थाना क्षेत्र के अटाली-कोराली गांव रोड पर मंगलवार शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके एयरबैग खुल गए। हादसे में गाड़ी में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को क्षतिग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को अलग-अलग वाहनों से सर्वोदय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे में खेड़ी कला निवासी 36 वर्षीय मनीष की मौत हो गई। वहीं खेड़ी कला निवासी ओमप्रकाश, कोराली निवासी ओमबीर, महावतपुर निवासी सुनील, फरीदाबाद की भारत कॉलोनी निवासी रिंकू और योगेश घायल हुए हैं। घायल...