बुलंदशहर, मई 3 -- नगर क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार पूर्व ब्लॉक प्रमुख और उसका पुत्र घायल हो गए। कार में फंसे एक घायल को पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला। हादसे के चलते काफी देर तक डीएवी फ्लाईओवर पर जाम लगा रहा। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात को एक स्कॉर्पियो कार डीएवी फ्लाईओवर की तरफ से तेज गति में आ रही थी। चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे आगे जा रहे एक ट्रक से टकरा गई। भिड़ंत की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। यह भी पढ़ें- सुपौल में रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत, किशोर गंभीर स्कॉर्पियो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ चुके थे। जब अंदर देखा तो उसमें सवार पूर्व ब्लॉक प्रमुख गौरव और उनका बेटा खून से लथपथ हालत में फंसे हुए थे। दुर्...