तेज रफ्तार कार पिकअप से टकराई, चार घायल
बस्ती, मार्च 25 -- साऊंघाट, हिन्दुस्तान संवाद। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के सिसवारी चौराहे पर एक सब्जी की दुकान पर खड़ी पिकअप में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की भिड़त हो गई। हादसे में कार सवार चार युवक घायल हो गए। घटना के समय तेज आवाज सुनकर आसपास सो रहे स्थानीय लोगों ने दौड़कर मौके पर पहुंचे। कार में सवार चारों युवक को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना पर पहुंची वाल्टरगंज पुलिस ने जांच में जुटी रही। थानाक्षेत्र के सिवरी पड़ाव पर सोमवार देर रात बस्ती से रुधौली की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार सिसवारी चौराहे पर अनियंत्रित होकर बिछियागंज निवासी सद्दाम की खड़ी पिकअप में भिड़त हो गई। भिड़त इतना तेज था कि पिकअप का दरवाजा सहित अन्य हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान बगल में लगे टिनशेड व आम का पेड़ टूट गया। कार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.