तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, तीन युवतियां घायल
बहराइच, मार्च 23 -- बहराइच,संवाददाता। बहराइच-गोंडा हाईवे पर बनकटा गांव के पास सोमवार की सुबह लगभग दस बजे एक तेज रफ्तार कार ने रोड पार कर रही स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो युवतियाँ और कार सवार एक युवती घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल तीनों घायलों को निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज पहुँचाया जहाँ उनका उपचार जारी है। देहात कोतवाली क्षेत्र में हुए इस हादसे में स्कूटी पर सवार पचदेवरा निवासी लेखनी पुत्री संतोष और अर्चना पुत्री जितेंद्र घायल हुईं। वहीं सामने से आ रही कार में सवार गोंडा जिले के दूबहा बाजार निवासी सौम्या श्रीवास्तव पत्नी हर्षित श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हैं। तीनों का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.