गोंडा, मार्च 14 -- मेहनौन/गोण्डा (संवाददाता)। जिले के कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम रोड पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। कार की भीषण टक्कर से युवक दस फुट दूर सड़क पर जा गिरा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत एम्बुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात क्षेत्र के तेलियानी गांव निवासी सुरेश कुमार सैनी (40) शुक्रवार शाम इटियाथोक क्षेत्र के बकठोरवा गांव के पास पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि गांव में सड़क किनारे एक व्यक्ति के यहां शादी-विवाह का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें शामिल होने के लिए सुरेश कुमार सैनी सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान इटियाथोक की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हे...