नोएडा, मार्च 17 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार का चालक महिला अधिवक्ता की कार में टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में महिला बाल-बाल बच गई। सेक्टर-76 स्थित सोसाइटी निवासी श्रेया सिन्हा ने पुलिस को शिकायत दी कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं। वह 15 मार्च की देर रात करीब साढ़े 12 बजे अपनी सोसाइटी के सामने वाली सड़क पर यूटर्न लेने के लिए कार धीमी कर रही थीं, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी गाड़ी आगे की ओर उछल गई। श्रेया कार से बाहर निकलीं तो उनकी कार के पीछे के शीशे टूट चुके थे। कार को काफी नुकसान हुआ। टक्कर मारने वाला चालक मौके से तेज गति से फरार हो गया। इसके कारण वह कार का नंबर नहीं देख सकीं। श्रेया ने बताया कि अगर उ...