बदायूं, जनवरी 10 -- बिल्सी। मुजरिया क्षेत्र के गांव शेखा नगला के निकट तेज रफ्तार कार ने मासूम को टक्कर मार दी।हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची थाना मुजरिया पुलिस ने बच्ची को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गांव शेखा नगला निवासी कुंवरपाल सिंह की चार वर्षीय पुत्री मानसी गांव के अन्य बच्चों के साथ सड़क किनारे खेल रही थी। इसी दौरान बच्चे सड़क पार करने के लिए दौड़े, जिसमें मानसी कुछ पीछे रह गई। तभी बिल्सी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मानसी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मुजरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.