मेरठ, मार्च 13 -- मेरठ बड़ौत मार्ग पर सलाहपुर गांव के सामने तेज रफ्तार कार ने घर लौट रहे दो श्रमिकों की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार श्रमिक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक की हालात नाजुक बताई गई है। खिवाई निवासी दिलशाद पुत्र शब्बीर एवं दाऊद पुत्र वकील गुरुवार देर रात मेरठ से बाइक द्वारा घर लौट रहे थे। बाइक को दाऊद चला रहा था। जैसे ही वह मेरठ बड़ौत मार्ग पर सलाहपुर गांव के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वहीं दिलशाद का सर सड़क पर जा टकराया, जिस पर दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा लेकिन चिकित्सक न...