तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पति की मौत
इटावा औरैया, जून 19 -- इटावा, संवाददाता। चकरनगर थाना क्षेत्र के मानपुरा चक्की के पास शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल पत्नी को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बढ़पुरा कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय कृष्ण कुमार उर्फ सोनू पुत्र राधा किशन की पत्नी 32 वर्षीय प्रियंका राजपुर सीएचसी में एएनएम है। शुक्रवार दोपहर ड्यूटी समाप्त होने के बाद कृष्ण कुमार अपनी पत्नी प्रियंका को बाइक से लेकर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक चकरनगर थाना क्षेत्र के मानपुरा चक्की के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.