मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के डुमरी में मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल अभिषेक कुमार सकरा के रहने वाले हैं। दंपती अपने रिश्तेदार के घर छठियार कार्यक्रम में शामिल होने परमानंदपुर में जा रहे थे।जानकारी के अनुसार, दंपती गोबरसही की ओर से डुमरी-सकरी रोड पर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर लगते पति-पत्नी सड़क पर गिर गए। घटना के बाद कार चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को उठाकर पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज गति में थी। चालक के नियंत्रण खो देने से हादसा हुआ। स्थान...