तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन की मौत
गाजीपुर, मार्च 17 -- मरदह, हिंदुस्तान संबाद। वाराणसी -गोरखपुर फोरलेन पर मरदह थाना के कैथवली गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों छिटक कर दूर जा गिरे। मंगलवार की देर रात हुए हादसे में बाइक सवार दो महिला और एक पुरुष की मौत हो गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मऊ की तरफ जा रही तीव्र गति कार ने कैथवली गांव के पास बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी । टक्कर इतनी तेज थी कि चालक सहित तीनो बाइक सवार काफी दूर जा गिरे। बाइक सवार सास बहू चालक समेत तीनो की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतको में बाइक चालक 28 वर्षीय सतेन्द्र कुमार हैदरगंज गांव निवासी है। वहीं बाइक पर पीछे बैठी बिजोरा गांव निवासी सास 55 वर्षीय राजेश्वरी देवी और बहु 30 वर्षीय रिंकी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.