तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत
सीतापुर, मार्च 14 -- बिसवां देहात/ सांडा, संवाददाता। बिसवां के ब्रिजवासिनपुरवा में शनिवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार चाचा- भतीजा उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में चाचा- भतीजा की मौत हो गई। वहीं, मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सकरन दुदमड़ निवासी तहरीर वीरेन्द्र कुमार के मुताबिक शनिवार को भाई गुड्डू (36) भतीजे आदेश (16) और बाराबंकी के बड्डूपुर निवासी उनका साला ललित के साथ रिश्तेदारी में जलालपुर भंडिया जा रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। वह सकरन से ब्रजवासिनपुरवा पहुंचे ही थे तभी भोलागंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कार सवार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर गए। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। हादसा देख अफरा-तफरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.