सीतापुर, मार्च 14 -- बिसवां देहात(सीतापुर) संवाददाता। जिले के ब्रिजवासिनपुरवा गांव के पास शनिवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की तीनों बाइक सवार दस फुट दूर जा गिरे। हादसे में चाचा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सकरन थाना क्षेत्र के दुदमड़ गांव निवासी वीरेन्द्र कुमार के अनुसार शनिवार को उनके भाई गुड्डू (36), भतीजे आदेश (16) और बाराबंकी जिले के बड्डूपुर निवासी ललित एक रिश्तेदारी में शामिल होने के लिए जलालपुर भंडिया जा रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर सकरन से बिसवां की ओर निकले थे। जब ...